AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आज का श्री बालाजी पंचांग


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय
आपका दिन मंगलमय हो
निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ मेंशहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे। आज का श्री बालाजी पंचांग ~
⛅ दिनांक 20 अगस्त 2019
⛅ दिन - मंगलवार
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ शक संवत -1941
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - वर्षा
⛅ मास - भाद्रपद (के अनुसार श्रावण)
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ तिथि - पंचमी 21 अगस्त प्रातः 05:30 तक तत्पश्चात षष्ठी
⛅ नक्षत्र - रेवती रात्रि 10:29 तक तत्पश्चात अश्विनी
⛅ योग - शूल दोपहर 04:29 तक तत्पश्चात गण्ड
⛅ राहुकाल - शाम 04:41 से शाम 05:17 तक
⛅ सूर्योदय - 06:19
⛅ सूर्यास्त - 19:04
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी (राजस्थान की परम्परा के अनुसार), रक्षा पंचमी (ओड़िशा), मंगलागौरी पूजन, माधवदेव तिथि  (असम)
💥 विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 जवानी में बाल सफ़ेद हो गए हो तो 🌷
👦🏼 जवानी में जिनके बाल सफ़ेद हो जाते हैं  उनको चाहिए कि कोरा आवंले का पाऊडर ( मिश्री मिला हुआ नहीं ) ..अपना पानी पीने का जो घड़ा हो..छोटा सा वो अलग रखें उसमें एक चम्मच पाऊडर डाल दें ..जब भी प्यास लगे वो ही पानी पियें ..तो जवानी या बचपन में जिनके बाल सफ़ेद हो जाते हैं ..वो फिर से अपना रंग दिखायेंगे |
 अनिद्रा 🌷
👉🏻 अनिद्रा के चार कारण हैं -
1⃣ कफ की कमी
2⃣ दूसरे का हक छीनना
3⃣ व्यर्थ की चिंता
4⃣ कुछ रोगों के कारण
🌿 (1) हरा धनिया का रस व मिश्री मिलाकर " ॐ हंसं हंसः " १०८ बार जप करके पी लें ।
🐄 (2) गाय का घी सिर व पैरों के तलवों पर मलें ।
🐃 (3) भैंस के दूध से बनी लस्सी दोपहर को पियें ।थोड़ी शक्कर डालके ... पर जोड़ो का दर्द हो, तो लस्सी में खटास होगी तो तकलीफ़ करेगी ... वे लोग न लें ।
🙏🏻  (4) "शुद्धे शुद्धे महायोगिनी महानिद्रे स्वाहा" इस मंत्र का जप सोते समय प्रेम पूर्वक करें।🙏
🕉आज का राशिफल🕉
मेष- अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों के मध्य ग़लतफहमी न पनपने दें। यदि आपका अत्यधिक मौज-मस्ती का स्वभाव है तो सावधान हो जाएं अन्यथा किसी स्कैंडल में फँस सकते हैं।  गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति की सम्भावना बन रही है। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। हालांकि आपको अपने कार्य शैली में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपके कार्य प्रभावित होंगे।
वृष- आज आप शत्रुओं को समूल नष्ट करने में सक्षम होंगे। कोई भी पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में होने की पूरी सम्भावना है। परन्तु समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे। आपके अंदर भी कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी, आपको इस पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है, नौकरी तलाशने वालों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन-  दिन मिश्रित परिणामदायक रहेगा।आमदनी ठीक रहेगी,लेकिन बढ़ते खर्चों पर विराम लगाने में आप  सफल नहीं हो पाएंगे। दिन-प्रतिदिन के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। एक बड़े उद्यम में शामिल होने से पहले पर्याप्त पूछताछ करें। काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। कुछ मामूली मुद्दों पर घरेलू मोर्चे पर तनातनी हो सकती है। घर पर कुछ धार्मिक समारोह मनाया जा सकता है।
कर्क- आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप प्रतिद्वंद्वी गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं। वित्तीय बाधाओं को महसूस किया जाएगा क्योंकि खर्च में वृद्धि जारी रहेगी,लेकिन दोस्तों की मदद से आप चीजों को सकारात्मक रूप से घुमा पाएंगे। आप मौसम के अनुसार थोड़ा शिथिल महसूस कर सकते हैं इसलिए अपने आहार का विशेष ध्यान रखें और कुछ योग करें। किसी भी यात्रा को स्थगित करना उचित होगा। घर में कुछ तनाव हो सकता है इसलिए किसी भी तरह की बहस से दूर रहें।
सिंह- जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें। इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आप सुख-सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों सफलता मिलेगी। सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
कन्या- नई योजनाओं और उपक्रमों के लिए बहुत अच्छा है। अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए  दिन शुभ है,भाग्य आपका पक्ष लेगा और आपके रुके हुए कार्य प्रगति करेंगे। आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और कुछ अतिरिक्त प्रयासों के साथ एक पुराना दिया गया ऋण भी वापस प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले किसी जानकार व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।
तुला- नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन  अनुकूल है। आपको योग्य लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ  रहेगा।कोई बड़ी चिंता नहीं है।
वृश्चिक-नौकरीपेशा जातक पद्दोनती प्राप्त कर सकतें है।व्यवसाय में, एक नए कार्य का आरम्भ हो  सकता है या आप  एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकतें हैं जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। आपको योग्य लोगों के साथ स्थायी दोस्ती बना सकतें हैं।पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने की संभावना है, जिसमें कोई बड़ी चिंता नहीं है।
धनु-पारिवारिक यात्राएं आनंद से भरी होंगी। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज  अच्छा दिन है। पारिवारिक आय में सुधार होगा और बच्चे शैक्षणिक मोर्चे पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।परिवार में कुछ सुखद घटनाएं घट सकती हैं। माता की संपत्ति के पक्ष में कानूनी मुद्दे कुछ गति प्राप्त कर सकते हैं।व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे।आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।ओरल अल्सर और दांतों की चिंता समस्याएं इस दौरान आपको परेशान कर सकती हैं। किसी नए व्यक्ति के साथ या ऐसे माहौल में जिसके साथ आप परिचित नहीं हैं, भोजन करते समय सावधान रहें।
मकर-धन हानि के कारण परिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए आपको हर संभव सतर्कता एव सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर सोचविचार कर निर्णय लें।दूसरों पर अत्याधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है।आपके कुछ रिश्तेदार अनौपचारिक मोड़ ले सकते हैं और समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आप गर्दन अथवा  गले को प्रभावित करने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आपके परिवार के कुछ सदस्यों (विशेषकर पिता) का स्वास्थ्य आपके लिए गंभीर चिंता का कारण हो सकता है।
कुम्भ-आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रम की स्थिति  में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक देगी। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी कुछ चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी।
मीन-व्यवसायिक सन्दर्भ में अच्छे रणनीतियों को मूर्त रूप देने के लिए आज उत्कृष्ट समय है । प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपको विशेष सहयोग और अवसर प्रदान कर सकतें हैं । आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है । आज आपकी मेहनत का  आपको लाभ मिलेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है