abslm 6/8/2019
यो यो हनी सिंह के नवीनतम गीत "गुड़ नालो
इश्क मीठा" को अपने आकर्षक पंजाबी भांगड़ा बीट्स और पंजाबी संस्कृति के रंगीन
दृश्य चित्रण के लिए दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इसमें कोई संदेह
नहीं है कि यो यो ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है!
इस खूबसूरत पंजाबी गीत के रीमेक की सफलता से खुश, ऑरिजिनल गाने के गायक मलकीत सिंह ने यो यो हनी सिंह के साथ सहयोग करने पर खुशी
व्यक्त की है।
मलकीत सिंह ने शेयर किया," यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि यह रीजनल गीत है और यह रीजनल
गायक है। हनी सिंह ने परफेक्शन के साथ इस गाने को मेरे साथ गाया है। मैं बेहद खुश
हूं और यो यो हनी सिंह पर गर्व है।"
गीत के निर्माण और इसके विकास के इतिहास के बारे
में हमें रोचक जानकारी देते हुए और गाने को मॉडर्न टच देने के बारे में बात करते
हुए, मलकीत सिंह ने साझा किया, -
"मैं कह सकता हूं कि हमने इस
गीत को '86 - '82 में रिकॉर्ड किया था।
युवाओं के स्वाद के अनुरूप इसे रीमेक करते हुए, मैंने महसूस किया कि इस गाने को इस तरह गाकर मॉडर्न टच दिया
जा सकता है- गुड़ नालो इश्क़ मिठा यो यो, गुड़ नालो इश्क़ मीठा
यो यो, रब्बा लग ना किसी नु जावे, गुड़ नालो इश्क़ मीठा!"
'गुड़ नालो इश्क़ मीठा' गाने को इंटरनेट पर आये हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और इस वक़्त यह 34 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ
है, जो इस बात का प्रमाण है कि यो यो हनी सिंह के प्रशंसक पूरे
देश और दुनियाभर में इस गाने को खूब पसंद कर रहे है।
साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक
शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद
कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के
साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम
शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया
है।
वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी
गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
फिल्मों से लेकर सिंगल तक, यो यो का हर गाना एक
चार्टबस्टर साबित हुआ है जिसने उनके आगामी गाने के प्रति दर्शकों को अधिक
प्रत्याशित कर दिया है!
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है