AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भाजपा द्वारा चलाया कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान।

 Skmittal सफीदों 24/3 /2021

 


:आज शहर में जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं द्वारा भाजपा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया। यह जागरूकता अभियान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन संयोजक डॉक्टर सुभाष चंद्र थरेजा द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रिंस मुदगिल के साथ मिलकर किया गया। इस अवसर पर कोविड-19 वैक्सीनेशन संयोजक डॉक्टर सुभाष चंद्र थरेजा ने कहा कि सरकार ने 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को नागरिक अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन सोमवार मंगलवार ओर वीरवार को लगाईं जाएगी। आप सब अधिक से अधिक संख्या में जाकर वैक्सीन लगवाएं। यह वैक्सीन पुरी तरह से सेफ है। इसको लगाने से किसी भी तरह से साइड इफेक्ट्स नहीं है। जिस हिसाब से कोरोना दुबारा से पैर पसार रहा है उसे वैक्सीन लगवाकर फिर से रोक सकते है। 



इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रिंस मुदगिल एवं भाजपा मंडलाध्यक्ष हरिश शर्मा ने भी लोगों से वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक संख्या में नागरिक अस्पताल में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति चलने मे असमर्थ हैं हमें बताएं भाजपा द्वारा उसको लाने ले जाने का खर्च वहन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरिश शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रिंस मुदगिल, वैक्सीनेशन संयोजक डॉ सुभाष चंद्र थरेजा, वैक्सीनेशन उपसंयोजक रिंकु जांगड़ा, मिडिया प्रभारी कृष्ण गोपाल एडवोकेट के साथ भाजपा के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है