AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बच्चों ने कार्यशाला में सीखे संगीत के गुर

abslm 2/4/2021 Skmittal सफीदों :



नगर के हाट रोड स्थित म्यूजिक लैशन इंस्टीट्यूट में संगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन संगीत गुरू मयंक बमन ने किया। कार्यशाला में शामिल बच्चों ने संगीत के गुर सीखे और गिटार, पियानो, ढोलक, तबला, हारमोनियम पर हाथ आजमाया। अपने संबोधन में मयंक बमन ने कहा कि जीवन में संगीत का बहुत महत्व है। संगीत ऐसा शक्तिशाली माध्यम है जिससे सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सकता है। संगीत से जीवन में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। 


संगीत की प्रकृति प्रोत्साहन तथा बढ़ावा देने की भी है, जो सभी नकारात्मक विचारों को हटाकर मनुष्य की एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाने का कार्य भी करता है। संगीत में एक दिव्य शक्ति होने के साथ-साथ मनोरंजन का एक बड़ा स्रोत है। आज संगीत मनोरंजन के साथ-साथ प्रतिष्ठा व आय का स्रोत भी बन गया है। संगीत मनुष्य को मानसिक रूप से सुदृढ़ करता है। यदि मनुष्य को अपने भीतर के संबंध के साथ ध्यान करना और संबंध स्थापित करना कठिन लगता है या अपने पुराने दोस्तों के साथ उस बंधन को फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम इसमें संगीत की सहायता ली जा सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में संगीत को शामिल करें।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है