AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बूथ स्तर पर भाजपा मण्डल सफीदों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर किए पुष्प अर्पित

ABSLM 26/09/2021 एस• के• मित्तल : 

सफीदों मण्डल भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनाई गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, डिजिटल किसान इंडिया के चेयरमैन मुकेश नरवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा व मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर मौजूद नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर ही भाजपा आगे बढ़ रही है। 

यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 
अंत्योदय व एकात्मवाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय थे। जिनका सपना था की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक हमें पहुंचना और उसका विकास करना है। मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनाई गई है। इस मौके पर सत्यवान चहल, रामरती वर्मा, रामजुवारी शर्मा, डा. सत्यवान जोगी, रामदास प्रजापत, बलवंत पांचाल, रमेश शर्मा, अखिल गुप्ता, सतबीर लाड़वाल, विजेंद्र मलिक, मदन गोयल, ईश्वर सैनी, कमलदीप अत्री, रवि थनई, ललित मित्तल, सरोज भटिया, मंजू गौतम, शिवचरण गर्ग, रणबीर बिटानी, सुनील लाड़वाल, रिंकू जांगड़ा, सुभाष थरेजा, सक्षम भटिया, गौरव भटिया, रामफल कश्यप, बनी सिंह, वीरेंद्र जांगड़ा व अभिषेक गोयल मौजूद थे।

फोटो कैप्शन 1.: जयंती कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है