स्वामी निगमबोध विद्यालय प्रांगण में मनाया गीता जयंती महोत्सव गीता जयंती महोत्सव पर बच्चों ने किया श्लोक उच्चारण व उनका हिंदी अनुवाद

ABSLM 14/12/2021 एस• के• मित्तल      

सफीदों नगर के खानसर चौंक स्थित स्वामी निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ स्कूल की मुख्य अध्यापिका रूचि कंसल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण प्रतीमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। मुख्य अध्यापिका रूचि कंसल द्वारा श्रीमद्भागवद्गीता के 12वें अध्याय का हिंदी अनुवाद किया गया। बच्चों के द्वारा गीता के 18 अध्याय के 18 श्लोक का संस्कृत उच्चारण तथा हिंदी अनुवाद किया गया। 

#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 
श्रीकृष्ण-अर्जुन बने बच्चों ने गीता का सार सुंदर तरीके से समझाया। मुख्य अध्यापिका रूचि कंसल ने कहा कि गीता पवित्र ग्रंथ है। गीता का प्रत्येक श्लोक जीवन मूल्य और व्यवहार में धारण करने योग्य है। गीता के पठन-पाठन से बच्चों, बड़ो और सबका चरित्र निर्माण व जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम के उपरांत दीपोत्सव का भी सुंदर आयोजन किया गया। 

फोटो कैप्शन 2.: गीता के श्लोको का उच्चारण करते हुए बच्चे।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है