कर्मवीर सैनी के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया शोक व्यक्त

abslm  23/12/2021 एस• के• मित्तल 

        


सफीदों,   प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कर्मवीर सैनी के पिता फतेह सिंह सैनी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जींद स्थित उनके निवास पर पहुंचे। शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फतेह सिंह सैनी बड़े ही धर्मपरायण, समाजसेवी व मिलनसार प्रवृति के इंसान थे। 


उनका देवलोक गमन कहीं ना कहीं समाज में एक रिक्तता पैदा कर गया है, जिसकी पूर्ति होना असंभव है। उन्होंने कर्मवीर सैनी से कहा कि वे अपने पिता फतेह सिंह सैनी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, जींद विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा व जुलाना विधायक अमरजीत ढांढा के अलावा अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे। 

फोटो कैप्शन 6.: शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है