तुलसी की पूजा करने से दूर होगी सारी विफदा - साध्वी मोक्षिता सरस्वती कहा -तुलसी के पौधे के पास पूजा करने से मिलता है कई गुना अधिक फल

abslm  26/12/2021 एस• के• मित्तल  

   

सफीदों,    सफीदों शहर के होली मोहल्ला वार्ड नंबर 5 स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद, वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वधान में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने की और भक्ति योग आश्रम शरना खेड़ी से साध्वी मोक्षिता सरस्वती का विशेष आशिर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का विहिप नगर अध्यक्ष जय देव माटा ने मंदिर प्रांगण में पहुंचे उनका स्वागत किया और पूजन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




कार्यक्रम में उपस्थित साध्वी मोक्षिता सरस्वती का अनिता अदलखा, किरण शर्मा, ममता भाटिया व अन्य महिलाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर महिलाओं ने भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अपने संबोधन में अरविंद शर्मा ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं बल्कि धरा के लिए वरदान है और इसी वजह से हिंदू धर्म में इसे पूजनीय माना जाता है इसका नियमित उपयोग सभी को उत्साहित, खुश और शांत रखता है। आयुर्वेद में तुलसी को अमृत कहा गया है। तुलसी पूजा के बिना भगवान विष्णु की पूजा भी पूर्ण नहीं मानी जाती है। 
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 
इस कार्यक्रम में साध्वी मोक्षिता सरस्वती ने अपने आशीष वचन में कहा की तुलसी की पूजा करने से सारी विपदाएं दूर होती हैं। हर घर में तुलसी का दिव्य पौधा होना चाहिए तथा नियमित रूप से जल से सिंचित कर उचित देखभाल करते हुए सांय काल के समय घी के दीपक को प्रज्वलित कर नियमित पूजा करनी चाहिए। तुलसी के सेवन से ईम्युनिटी पावर बढ़ती है। तुलसी अनेक रोगों में प्रभावी औषधि का काम करती है। तुलसी के पास बैठ कर पूजा करने से पूजा करने का कई गुना फल मिलता है। संपूर्ण विश्व मानव तुलसी की महिमा को जाने और इसके मानसिक व आध्यात्मिक प्रभाव को समझे। कार्यक्रम के समापन पर श्री तुलसी माता जी की आरती में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जयदेव माटा, डॉ नरेश वर्मा पूर्व बीईओ, रामकरण कश्यप, योगी दीपक चौहान, मनीष, किरण शर्मा, ममता भाटिया, अनिता, राज व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। 

फोटो कैप्शन 2.: कार्यक्रम में मौजूद साध्वी मोक्षिता सरस्वती एवं श्रद्धालु 
फोटो कैप्शन 3.: साध्वी मोक्षिता सरस्वती का फूल मालाओं से स्वागत करती हुई महिलाएं 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है