सफीदों, जींद के धनौरी गांव में हुए एक ही परिवार के 3 सदस्यों के सुसाइड मामले में अटल विद्यार्थी संगठन हरियाणा ने निष्पक्ष जांच करवाने की मांग को लेकर गृहमंत्री अनिल विज के नाम एक ज्ञापन एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा को सौंपा। ज्ञापन की अगुवाई कर रहे अजीत पाथरी ने कहा कि जींद के धनौरी गांव में बीते सप्ताह में 20 साल के युवा ने अपने मां-बाप सहित फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी और सुसाइड से पहले युवक सोनू ने एक वीडियो भी वायरल किया था।
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं...
जिसमे उसने कहा कि हमने कोई जुर्म नहीं किया है और हमारे ऊपर सिर्फ झूठे आरोप लगाकर हमें प्रताडि़त किया जा रहा है। इंसान सुसाइड तब करता है जब उसके सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं। कहीं ना कहीं पुलिस ने इस मामले में अनदेखी की है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि उस परिवार को न्याय मिल सके।
फोटो कैप्शन 1.: एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए संस्था के पदाधिकारीगण।
फोटो कैप्शन 7.: अटल विद्यार्थी संगठन के छात्र एसडीम को सौंपा जाने वाला ज्ञापन दिखाते हुए
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है