बिना लाईसैन्स व परमिट 67 बोतल शराब ठेका व 8 बोतल बीयर बरामद

ABSLM एस• के• मित्तल       

सफीदों,    सीआईए स्टाफ ने गांव बड़ौद में बने एक कोठे से 67 बोतल शराब ठेका नाजायज व 8 बोतल बीयर बरामद की है। गश्त के दौरान सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कवी का रामेश्वर बडौद-खातला रोड पर गांव से पहले बने एक कोठे में नाजायज तौर पर शराब रखकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड की तो वहां पर रामेश्वर शराब बेचता हुआ पाया गया। जब उससे लाईसैन्स व परमिट मांगों तो वह पेश नहीं कर पाया। वहां पर रखी शराब को चैक किया तो 67 बोतल शराब ठेका व 8 बोतल बीयर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 



#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 

फोटो कैप्शन 5.: बिना लाईसैन्स व परमिट शराब ठेका व बीयर की प्रतिकात्मक फोटो 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है