सट्टा खाईवाली की पर्ची व नकदी सहित एक काबू

ABSLM  5/1/2022 एस• के• मित्तल 


सफीदों,    सफीदों पुलिस ने एक युवक को सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया है। सफीदों पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सिंघपुरा का नरेश कुमार सरेआम सट्टा खाईवाली का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड करके आरोपी नरेश कुमार को सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया। पुलिस ने उसके पास से 9420 रुपए नकद व सट्टे की पर्ची बरामद की है। पुलिस ने नरेश कुमार के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

#यूट्यूब पर #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 


फोटो कैप्शन 2.: सट्टा खाईवाली की पर्ची व नकदी की प्रतिकात्मक फोटो 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है