10 लीटर नाजायज शराब बरामद

 ABSLM  16/02/2022 एस• के• मित्तल      

 

सफीदों,।   सफीदों पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 10 लीटर नाजायज शराब बरामद की है। सफीदों पुलिस गश्त को लेकर गांव मुआना में अरडाना रोड पर मौजूद थी कि उसी दौरान एक मोटरसाईकिल असंध की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उस मोटरसाइकिल को चेक किया तो उस पर एक कैनी रखी हुई थी। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम राकेश निवासी मुआना बताया।



जब उस कैनी को खोलकर चेक किया तो उसमें से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
यह भी देखें:-
645वीं संत रविदास जयंती पर शोभा यात्रा… देखिए लाइव 
 https://safidonbreakingnews.com/645वीं-संत-रविदास-जयंती-पर-शो/

फोटो कैप्शन 6.: अवैध शराब की प्रतीकात्मक फोटो

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है