abslm 17/02/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, सीआईए स्टाफ व सफीदों पुलिस ने 3 मामलों में कार्रवाई करते हुए 31 बोतल ठेका शराब देशी, 50 लीटर हथकढ़ी शराब व 100 लीटर लाहन बरामद किया है। सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने शराब तश्करों पर शिकंजा कसते हुए नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत इंचार्ज उप निरीक्षक नफे सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी राजू निवासी गांव खेडा खेमावती को काबू किया है। वही अन्य मामले में पुलिस ने बिट्टू निवासी हाट को गिरफ्तार किया गया है। सीआईए स्टाफ सफीदों इंचार्ज नफे सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम हेतु गांव खेड़ा खेमावती मौजूद थे कि एसआई दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली कि इसी गांव का राजू सफीदों रोड़ पर जोहड़ के सामने बनी दुकान में नाजायज तौर पर शराब बेच रहा है। जिस पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। दुकान में रखी शराब के बारे में उससे लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस परमिट पेश नहीं कर सका।
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है