ABSLM 22/02/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने खेत से लोहे के 8 पाईप चोरी करने का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव मुआना निवासी हरिराम ने कहा कि उसने गांव मुआना में खेत ठेके पर लिए हुए हैं। खेत में बने ट्यूबवैल के कोठे के अंदर लोहे के 8 पाईप रखे हुए थे। हर रोज की तरह से वह कोठे का ताला लगाकर घर पर चला गया था लेकिन सांय 5 बजे जब वह खेत में गया तो पाया कि कोठे का ताला टूटा हुआ था और वहां से 8 पाईप नदारद थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 454 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें:-
सांसद रमेश कौशिक ने सफीदों में किया लाइब्रेरी का शिलान्यास… क्या कहा सुनिए लाइव…
फोटो कैप्शन 4.: पाईप चोरी चोरी का प्रतीकात्मक फोटो
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है