प्रिंस मुद्गिल बने राष्ट्रीय गौसेवा संघ के प्रांत संगठन मंत्री

 abslm 17/02/2022  एस• के• मित्तल      

सफीदों,     राष्ट्रीय गौसेवा संघ के हरियाणा ने सफीदों के प्रिंस मुद्गिल को संघ का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया। उनकी इस नियुक्ति से गौभक्तों व सफीदों के लोगों में खुशी की लहर है। प्रिंस मुद्गिल की यह नियुक्ति संघ के प्रदेशाध्यक्ष जसमेर रजाना ने की है। अपनी नियुक्ति पर प्रिंस मुद्गिल ने प्रदेशाध्यक्ष जसमेर रजाना का उनके निवास पर जाकर धन्यवाद किया तथा कहा कि उन्हे जो जिम्मेवारी दी गई है उसे वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। 

यह भी देखें:-


बिहार से एक लड़की रास्ता भटक कर पहुंची सफीदों सदर थाना… किसी को हो जानकारी तो 9768452000 एचसी संजय को कांटेक्ट करें… 

वे अपने कार्यकाल के दौरान गऊसेवा में नए आयाम स्थापित करेंगे। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष ने सौरभ कौशिक को संघ का प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया है। सौरब कौशिक ने अपनी नियुक्ति पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मान सिंह, राष्ट्रीय संरक्षण स्वामी कृष्णानंद महाराज, राष्ट्रीय संग़ठन मंत्री दिलीप गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव रविंद्र देशवाल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जसमेर रजाना, संगठन मंत्री पिं्रस मुद्गिल का आभार व्यक्त किया है। सौरभ कौशिक ने कहा कि गौसेवा मानव जीवन मे सबसे बड़ा धर्म है। गायों की तस्करी को रोकना भी एक गौ सेवा के बराबर है।

फोटो कैप्शन 5.: जसमेर राजाना को शॉल उड़ाकर आभार प्रकट करते हुए प्रिंस मुदगिल
फोटो कैप्शन 6.: सौरभ कौशिक

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है