विकास शुल्क वसूलने के निर्णय वापिस लेने को बुवानीवाला ने सरकार की तानाशाही के सामने जनता की जीत बताया है

abslm 23/02/2022  laxman singh 



चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के पुर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला ने प्रदेश सरकार द्वारा नगरपालिका सीमा के अंतर्गत अवैध रूप से विकास शुल्क वसूलने के निर्णय को वापिस लेने का स्वागत किया है। बुवानीवाला ने इसे सरकार की तानाशाही के सामने जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दें पर जनता की आवाज को मुखर तरीके से उठाया था जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा-जजपा सरकार को अपने तानाशाही फैसले को वापिस लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2020 में क्षेत्राधिकार परिवर्तन के बावजूद नगर निगमों की सीमा में लागू दरों के अनुसार संपत्ति कर नोटिस दिए जाना और विकास शुल्क के नाम पर लाखों रूपएं की वसूली करना दोनों ही फैसले जनता के साथ प्रदेश सरकार की खुली लूट थे। जिसके कारण प्रदेश की शहरी जनता की कमर टूटने वाली थी। बुवानीवाला ने कहा कि कोई भी फैसला जनता पर थोपने से पहले प्रदेश सरकार को सोचना चाहिए कि जनता के ऊपर क्या प्रभाव पडऩे वाला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 2 वर्षों से बदहाल आम जनता शहरी विभाग के इस फैसले का बोझ उठाने में सक्षम नहीं थी। स्थिती ये बन गई थी कि शहरी नागरिकों को अब या तो कर्ज उठाकर या फिर उसी संपति को बेचकर ये शुल्क भुगकतना पड़ता। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश सरकार से उम्मीद करती है कि वह भविष्य में इस प्रकार के फैसले लागू कर आम आदमी को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त न करें

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है