बीआरएसके स्कूल में लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

abslm 20/02/2022 एस• के• मित्तल

      

सफीदों,  नगर के बीआरएसके स्कूल में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 साल ऊपर के 75 बच्चों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। स्कूल की निदेशक वीना गुप्ता ने बताया कि शिविर में कोरोना महामारी के प्रति सभी सावधानियों को बरता गया है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव हेतू टीकाकरण बहुत आवयश्क है। सरकार द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण करना बहुत अच्छा कार्य है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर यह अभियान सभी विद्यार्थियों को डोज लगाने चलता रहेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टीकाकरण के लिए जागरूक किया।
यह भी देखें:-


गली में  पेशाब करने से रोकने के लिए को लेकर गेट लगाने का हुआ विरोध… देखिए लाइव रिपोर्ट… 

फोटो कैप्शन 1.: विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है