पत्रिका विमोचन समारोह कल

 ABSLM 18/02/2022 एस• के• मित्तल    


सफीदों,    नगर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में वैश्य समाज स्नेह मिलन एवं पत्रिका विमोचन समारोह 20 फरवरी को दोपहर 3 बजे भव्य तरीके से मनाया जाएगा। यह जानकारी अग्रवाल वैश्य समाज के युवा प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर अमन जैन ने बताया कि इस समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग व विशिष्टातिथि पूर्व कस्टम अधिकारी सुनील मंगला होंगे। वहीं कार्यक्रम में बतौर उद्घाटनकत्र्ता पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जैन व अध्यक्षता अग्रवाल समाज के नेता हितेश जिंदल करेंगे। उन्होंने अग्रबंधुओं से आह्वान किया कि वे इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें।

यह भी देखें:-


वैश्य भारती पत्रिका के विमोचन को लेकर मिडिया प्रभारी अमन जैन ने क्या कह दिया … सुनिए लाइव… 

फोटो कैप्शन 2.: अग्रवाल वैश्य समाज के युवा प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर अमन जैन व अन्य 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है