ABSLM 18/02/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने महिला व बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव साहनपुर निवासी सोनू ने कहा कि मेरी पत्नी शिवानी मेरी बेटी को साथ लेकर घर से बिना बताए चली गई है। जाते-जाते वह अपने साथ घर से करीब 2 लाख रुपए, 3 तोले सोना व 10 तोले चांदी व मोटरसाइकिल साथ लेकर गई है। मैने दोनों को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चल पाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें:-
वैश्य भारती पत्रिका के विमोचन को लेकर मिडिया प्रभारी अमन जैन ने क्या कह दिया … सुनिए लाइव…
फोटो कैप्शन 6.: गुमशुदगी का प्रतीकात्मक फोटो
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है