ABSLM 3/3/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती स्थित उज्जीवन बैंक के खिलाफ डेबिट कार्ड बदलकर ग्राहक के पैसे निकालने का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव राजौंद (कैथल) निवासी बाला ने बैंक के खिलाफ शिकायत देकर कहा कि वह इस बैंक की डैबिट कार्ड धारक है। मैं अपने डैबिट कार्ड का पिन कोड भूल जाने के बाद 28 फरवरी को बैंक शाखा में अपना पिन कोड बदलवाने के लिए आई थी। वह बैंक में जाकर एक महिला कर्मचारी से मिली।
उस कर्मचारी ने एक अन्य कर्मचारी को मेरा पिन चेंज करने के लिए एटीएम में भेज दिया। मेरे अनपढ़ होने का फायदा उठाकर बैंक कर्मचारी ने अन्य दो लड़कों के साथ मिलकर मेरा डैबिट कार्ड बदल लिया और मेरे खाते से कई बार की प्रकिया में 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन .: डेबिट कार्ड फ्राड का प्रतिकात्मक फोटो
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है