ABSLM 3/3/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा के एक खाताधारी ने यहां के दो बैंकों एसबीआई व केनरा बैंक के संबंधित स्टाफ के विरुद्ध एक शिकायत बैंकिंग ओम्बड्समैन को भेजी है। खाताधारी आर कुमार ने बताया कि उन्होंने 24 फरवरी को अपने खाता में जमा कराने को सफीदों के केनरा बैंक के एक खाताधारी द्वारा उसके नाम जारी पांच लाख रुपये का एक चेक एसबीआई की शाखा में जमा कराया था जिसकी राशि आज 2 फरवरी तक भी उनके खाता में जमा नहीं की गई है।खाताधारी का कहना है कि एसबीआई शाखा के प्रबंधक शैलेन्द्र रावत ने इसके लिए केनरा बैंक को जिम्मेदार ठहराया जबकि केनरा बैंक में चेकों का काम देख रहे कर्मी ने कहा कि विलंब एसबीआई की तरफ से है और ऐसे अनेक चेकों की एंट्री लंबित है। शिकायतकर्ता ने जांच कराकर कसूरवार बैंक स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उंन्होने बताया कि उंन्होने इस आशय की शिकायत दोनों बैंकों के मुख्यालय भी भेजी है और वह इस मामले में अदालत में भी केस दायर करेंगे।
फोटो कैप्शन .: बैंक ओम्बड्समैन की प्रतिकात्मक फोटो
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है