विजयपाल सिंह ने सीएम मनोहर लाल की रैली को लेकर दिया निमंत्रण

abslm 31/03/2022  एस• के• मित्तल 

 

सफीदों, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने आगामी 3 अप्रैल को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर विधानसभा के गांव धर्मगढ़, मलिकपुर, रोहड़ व अफताबगढ़ का दौरा करके ग्रामीणों को न्यौता दिया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि यह रैली जिला जींद के विकास की एक नई इबारत लिखेगी। सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश व जिला के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू कराई हैं और यह रैली सफीदों क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरा जिला के लिए अनेक सौगातें लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि इस रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ संबोधित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली को लेकर आमजन में उत्साह है। यहां होने वाली घोषणाओं को लेकर बेहद उत्सुकता है। 

यह भी देखें:-
अग्नि शमनसेवा व नगरपालिका कर्मचारी संघ के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दूसरे दिन प्रदर्शन पर देखें लाइव… 
सफीदों विधानसभा क्षेत्र के लिए यह रैली बेहद खास साबित होगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें देकर जिला जींद व सफीदों को नई दिशा और विकास की ओर ले जाएंगे। इसलिए रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर इस विकास की राह के गवाह बनें। विजयपाल सिंह ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे लोग ज्यादा से संख्या में तीन अप्रैल को सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में रैली में शामिल हों।

फोटो कैप्शन 3.: ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है