ABSLM 3/3/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव हाट में खेत में गए एक किसान की मौत हो गई। मृत्तक किसान की पहचान गांव हाट निवासी जगदीश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जगदीश सायं को 3 बजे खेत में चारा लेने के लिए गया था। किसी ने सायं 6 बजे उसे खेत में मृत अवस्था में पाया।
इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में लाए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत्त घोषित कर दिया। किसान के मृत्यु का कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
फोटो कैप्शन 7.: घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है