ABSLM 4/3/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, महिला भाजपा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने कहा कि यूक्रेन से बच्चों को निकालने में केंद्र व राज्य सरकार ने सराहनीय प्रयास किए हैं। यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले भारत के छात्र-छात्राओं ने भारी संघर्ष का सामना करना पड़ा। भारत सरकार की ओर से कई सीनियर मंत्री युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में गए हुए है तथा हर रोज कई-कई हवाई जहाज वहां से बच्चों को लेकर हिंदुस्तान की सरजमीं पर पहुंच रहे हैं। कविता शर्मा ने कहा कि अगर भारत के बच्चे अपने ही देश में रहकर पढ़ें और पढ़-लिखकर देश की सेवा करें तो भारत को विश्व गुरु बनने में कोई नहीं रोक सकता। हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि उच्च, तकनीकी व चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ अन्य शिक्षाओं में अलग से कोई कंपटीशन या कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं होना चाहिए। बच्चा जो बनना चाहे उसका टैलेंट शुरू से ही देखकर और उसका उसी विषय में उसका मूल्यांकन किया जाना चाहिए। इस प्रणाली से हमारे बच्चे एक तनाव मुक्त वातावरण में अच्छी पढ़ाई कर पाएंगे। जो वह बनना चाहते है और जो उनका सपना है वह सपना पूरा कर सकेंगे।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है