ABSLM 4/2/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की एक बैठक नगर के डिवीजन ऑफिस प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कश्मीरी लाल सैनी व मंच जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा ने किया। इस अवसर प्रदेशाध्यक्ष नरेश बालू, उपाध्यक्ष गुरप्रीत बराड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र रेढू, जिला प्रभारी चरणजीत वर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रांत मंत्री देवीलाल गुराणा, वरिष्ठ कर्मचारी नेता सुभाष शर्मा, सिरसा जिला सचिव संदीप बाठ, सहसचिव जसवंत सिंह, जिलाध्यक्ष लोकेश भ्याण, उपाध्यक्ष सुरेंद्र श्योकंद, मोती मोर, जिला सचिव दीपक गिरिधर, सह कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा, मीडिया प्रभारी बिल्लू दहिया, संगठन मंत्री राजगुरु वशिष्ठ, सबडिवीजन जींद उपाध्यक्ष ललित शर्मा, सब डिवीजन जींद अध्यक्ष हरीश कुमार व विजय रामरा विशेष रूप से उपस्तिथ थे। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संगठन के उद्देश्यों व कार्यों से अवगत करवाया।
यह भी देखें:-
जींद रोड सफीदों पर टैंपु को पीछे से न्यु कैंटर की चेसिस ने मारी टक्कर… पांच घायल… 4 को किया रेफर… देखिए लाइव रिपोर्ट…
इस बैठक में सर्वसम्मति के साथ सफीदों सब अर्बन एवं एचवीपीएनएल कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सब अर्बन अध्यक्ष संदीप सैनी, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, सचिव मनीष लोरेश, कैशियर राजवीर सिंह, प्रैस सचिव उमेश सैनी व संगठनकर्ता राजेंद्र सिंह को बनाया गया। वहीं एचवीपीएनएल कार्यकारिणी अध्यक्ष बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह, सचिव वीरेंद्र, कैशियर विनय, संगठनकर्ता गुरदीप व प्रेस सचिव अनगन को बनाया बनाया। नवनियुक्त कार्यकारिणी का उपस्थित कर्मचारियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।
फोटो कैप्शन 1.: बैठक में उपस्थित कर्मचारी।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है