abslm 7/3/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की सद्पे्ररणा से श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति व जिओ गीता परिवार द्वारा रविवार को नगर के जेसीज भवन में 36 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया। राशन वितरण से पहले सत्संग व गीता पाठ का आयोजन किया गया। आयोजक संस्था द्वारा राशन में जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, तेल, चीनी, चावल, घी, मिर्च मसाला आदि दिए गए है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति का यह प्रयास रहता है कि उक्त राशन उन परिवारों को मिले, जिन्हें इसकी अथाह आवश्यकता होती है।
यह भी देखें:-
महिलाओं को आधुनिकता के साथ साथ संस्कार की शिक्षा देते हुए वुमन डे पर क्या कर रहा उड़ान ग्रुप… देखिए लाइव…
समिति के द्वारा पिछले 20 सालों से यह राशन वितरण किया जा रहा है। समिति का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर प्रधान सुरेश थनई, राजेंद्र वालिया, संजीव चोपड़ा, रवि थनई, नानक खन्ना, ओमप्रकाश भाटिया, कश्मीरी लाल भाटिया, मुकेश थनई, डा. अशोक सम्राट, साधूराम बंधू, सोनू थनई, चिराग बतरा, सुनीता थनई, ललिता थनई व टिवंकल मौजूद थीं।
फोटो कैप्शन 3.: कार्यक्रम में मौजूद संस्था के पदाधिकारी।
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है