abslm 25/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के वार्ड 11 निवासियों ने वीरवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन की अगुवाई में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम आईएएस डा. आनंद कुमार शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर राकेश जैन ने एसडीएम को बताया कि वार्ड नंबर 11 के मध्य से एक सड़क गुजरती है जोकि रेलवे स्टेशन से लेकर आगे गैस एजेंसी गोदाम तक जाती है। यहां पर गंदे पानी की निकासी का कोई समुचित प्रबंध नहीं है। इन दिनों बगैर वर्षा के ही पिछले 2 माह से इस सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। इस रोड़ पर हजारों की तादाद में वाहन व राहगीर गुजरते हैं तथा यहां पर जमा गंदे पानी के कारण उन्हे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम को बताया कि इस सड़क पर अगर जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सिवरेज लाईन डाल दी जाए तो समस्या का स्थाई रूप से समाधान हो सकता है।
एसडीएम ने ज्ञापन लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को समस्या का अवलोकन करके निराकरण के निर्देख्श जारी किए। एसडीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 2.: एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश जैन।


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है