abslm 15/03/2022 laxman singh
चंडीगढ़। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने नारनौद के विधायक राजकुमार गौतम द्वारा विधानसभा में की गई वैश्य समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। ज्ञात रहे कि राजकुमार गौतम ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर तंज कसते हुए वैश्य समाज के संबंध में जातिसूचक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसे लेकर विधानसभा में भी काफी बवाल मचा था, जिसके बाद उनके कथन को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया था। वहीं सदन के बाहर अग्रवाल वैश्य समाज ने भी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की और भविष्य में समाज के प्रति इस तरह का वक्तव्य न देने की हिदायत दी। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज का गौरवांवित योगदान रहा है। स्वाधीनता आंदोलन से लेकर वर्तमान में भी देश के विकास में अतुल्य योगदान है। ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, राजनीति, धर्म, सभ्यता-संस्कृति, शिक्षा सभी क्षेत्रों में वैश्य समाज का सर्वतामुखी योगदान रहा है और आज भी राष्ट्र निर्माण के महान यज्ञ में सर्वाधिक आहूति इसी की है। देश विदेश में उद्योग एवं व्यवसाय स्थापना द्वारा राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को सृदृढ आधार प्रदान करने में वैश्यजन हमेशा अग्रणी रहे हैं।
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है