भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को किया अधिकारों के प्रति जागरूक

ABSLM 3/3/2022 एस• के• मित्तल  

    


सफीदों,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा का महिला मोर्चा मंडल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में गांव रत्ताखेड़ा में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष रामरती वर्मा, जिला प्रभारी राजवंती पांचाल, मंडल उपाध्यक्ष रीना सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज भाटिया, जिला महामंत्री मंजू गौतम एवं सरोज सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा महिलाओं के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

 भाजपा नेत्रियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आत्मनिर्भर महिला का एक मिशन लेकर चल रही है। इस मिशन के तहत महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर गीता सैनी, पुष्पा, सुदेश व शकुंतला भी मौजूद थीं।

फोटो कैप्शन 1.: कार्यक्रम में मौजूद भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है