अजय माहला बने राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के युवा जिलाध्यक्ष

 abslm 26/03/2022 एस• के• मित्तल       



सफीदों,    गौसेवक अजय माहला को राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी का जिलाण्ध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से गौभक्तों में खुशी की लहर है। उनकी यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष विजय शाह ने की है। नियुक्ति पत्र देते हुए प्रदेशाध्यक्ष विजय शाह ने कहा कि उनकी यह नियुक्ति उनकी गौसेवा, युवाओं व हिंदू संस्कृति के प्रति उल्लेखनीय कार्यों को देखकर की है। 
यह भी देखें:-
विकास के नाम पर लीपापोती… 3 अप्रैल के सीएम प्रोग्राम को लेकर पानीपत रोड पर सड़क बनाने में हो रही खानापूर्ति… बनते ही कईं जगह से टूट रही सड़क… देखिए लाइव रिपोर्ट… 

अपनी नियुक्ति पर अजय माहला ने प्रदेशाध्यक्ष विजय शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन करके संगठन के कार्य का आगे बढ़ाएंगे।

फोटो कैप्शन 6.: नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अजय माहला। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है