abslm 25/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने गुमशदगी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में रामा कालोनी सफीदों निवासी भूपिंद्र सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी निर्मल कौर गांव कुडक (करनाल) की रहने वाली है। मेरी सास काफी बीमार चल रही है जो कि करनाल अस्पताल में उपचाराधीन है।
मेरी पत्नी 20 मार्च की दोपहर बाद अपनी माता से मिलने के लिए घर से करनाल के लिए मेरी 4 वर्षीय बेटी को साथ लेकर गई थी लेकिन वह अब तक ना तो अपनी मां के पास पहुंची और ना ही वापिस घर पर आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन 5.: गुमशुदगी का प्रतीकात्मक फोटो
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है