ABSLM 23/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में नगर की लैय्या धर्मशाला में बुधवार को शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर बतौर अतिथि जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पहल मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रिंस मुद्गिल ने की। इस मौके पर नेताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि सभी को शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। हम अपने शहीदों के सपने को समाजसेवा व देशसेवा के जरिए साकार कर सकते है।
यह भी देखें:-
सफीदों शहर थाना में शहीदी दिवस मना कर पुलिस ने की बड़ी पहल… कहा… नशे से दूर रहकर देश की उन्नति में युवा करे योगदान… देखें लाइव…
भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को 23 मार्च के दिन फांसी दी गई थी। उनके बलिदान को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। देश की आजादी के लिए तीनों हंसते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता समाज की प्रगति में योगदान दे रहा है। भगत सिंह ने कहा था कि ये लोग मेरे शरीर को मार सकते है लेकिन मेरे विचारों को नहीं। आने वाली पीढ़ी मेरे विचारों को अपनाएगी। आज के दौर में शहीदों की विरासत को जानना बहुत जरूरी है।
फोटो कैप्शन 4.: कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह।


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है