AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

नागरिक अस्पताल में 21 को लगेगा हैल्थ मेला: डा. विकास गुप्ता

abslm17/04/2022  एस• के• मित्तल     

 


सफीदों,     नागरिक अस्पताल में आगामी 21 अपै्रल को हैल्थ मेले का आयोजन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकास गुप्ता ने बताया कि इस हैल्थ मेले में बतौर मुख्यातिथि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश कौशिक शिरकत करेंगे।
इस शिविर के लिए जिला प्रशासन द्वारा कमेटियां गठित कर दी गई है। हैल्थ मेले में विभिन्न बीमारियों के एक्सपर्ट डाक्टर पहुंचकर रोगियों की जांच करके उन्हे दवाईयां व उचित परामर्श प्रदान करेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

फोटो कैप्शन 2.: नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकास गुप्ता।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है