abslm 17/04/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर सैनी को प्रदेश सहप्रवक्ता नियुक्त किया है। कर्मवीर सैनी की इस नियुक्ति पर भाजपा नेताओं में खुशी का माहौल है। कर्मवीर सैनी को बधाई देने के लिए भाजपा नेताओं का तांता लगा हुआ है। कर्मवीर सैनी ने इसके लिए ओमप्रकाश धनखड़ व मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं का आभार जताया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कर्मवीर सैनी को प्रदेश भाजपा सहप्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। कर्मवीर सैनी को भाजपा के जिला प्रधान राजकुमार मोर, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, पूर्वमंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, हरियाणा गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग, जिला उपप्रधान डॉ. राज सैनी, जवाहर सैनी, मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, राईस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जैन, पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन, वरिष्ठ नेता जगदीश कश्यप, सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेंद्र शर्मा, रणबीर कश्यप, रोशन गुर्जर, सुभाष सैनी ने बधाई दी है।
कर्मवीर सैनी ने इसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरेंगे। प्रदेशभर में भाजपा को मजबूत किया जाएगा। सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण प्रदेश की जनता पूरी तरह से खुश है।
फोटो कैप्शन 3.: नवनियुक्त प्रदेश सहप्रवक्ता कर्मवीर सैनी।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है