सीआईए नरवाना ने किया एक नशा तस्कर काबू 510 ग्राम अफीम की बरामद

ABSLM  22/4/2022  एस• के• मित्तल        



जींद, सीआईए नरवाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नशा तस्कर काबू करने में सफलता प्राप्त की है। नशा तस्कर को गांव दनौदा खुर्द के नजदीक से काबू किया है और उसके पास से 510 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनील कुमार उर्फ मिली वासी दनोदा खुर्द के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में सीआईए नरवाना की एक टीम बस अड्डा दनौदा पर मौजूद थी कि टीम को खुफिया सूचना मिली कि अनिल कुमार उर्फ मिली वासी दनौदा खुर्द जो अफीम तस्करी का धंधा करता है इस समय अफीम बेचने के इरादे से बाईपास पर खड़ा है।



 सुचना मिलते ही सीआईए टीम ने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर दनौदा बाईपास पर रेड की। वहां एक संधिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। सीआईए टीम ने शक की बिनाह पर तत्परता से कारवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। मौका पर आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जा से 510 ग्राम अफीम बरामद हुई। सीआईए टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 17/61/85 NDPS एक्ट थाना सदर नरवाना दर्ज करके आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है। 

फोटो कैप्शन 3.: सीआईए नरवाना के साथ गिरफ्तार नशा तस्कर

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है