ABSLM 19/04/2022 एस• के• मित्तल
जींद, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य मंगलवार को हिसार मण्डल के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। अमित आर्य ने भारत सिनेमा रोड़ स्थित मीडिया कॉडिनेटर अशोक छाबड़ा के निवास पर पहुंचकर स्व• पुष्पा देवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व• पुष्पा देवी सरल एवं सौम्य स्वभाव की महिला थी और उनका जीवन सादगी पूर्ण रहा।
उनके देहांत से परिवार के अपूर्णीय क्षति है। मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने स्व• पुष्पा देवी (धर्मपत्नी श्री श्याम लाल छाबड़ा) की आत्मा की शांति तथा इस दुख की घड़ी में संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रृद्धांजलि भी प्रकट की। गौरतलब है कि स्व• पुष्पा देवी का देहांत गत 13 अप्रैल को 70 वर्ष की आयु में लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया था। इनका अंतिम संस्कार जींद के स्वर्ग आश्रम में सुबह 11 बजे किया गया था।फोटो कैप्शन 6.: परिवार को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य
.jpeg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है