केवल एक ऐप से ले सकते हैं सभी सरकारी सेवाओं फायदा : डीसी डॉ. मनोज कुमार सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी

ABSLM 15/04/2022 एस• के• मित्तल         



जींद,प्रदेश के किसी भी नागरिक को अब सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। मोबाइल के माध्यम से केवल एक ऐप का प्रयोग कर सभी सरकारी सेवाओं का फायदा लिया जा सकता है। साथ ही इसी एप से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए सरकार ने जन सहायक हेल्प मी नामक एप संचालित की हुई है।
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने इस बारे में बताया कि सरकार प्रदेश पारदर्शी प्रशासन देने के लिए लगातार काम कर रही है। पारदर्शिता के साथ ही भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है।
इसी सोच के साथ सरकार प्रशासन में नई नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिले और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही हो। सरकार द्वारा लोगों को बेहतर एवं पारदर्शी सुविधा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए जन सहायक हेल्प मी नामक एप का संचालन किया जा रहा है। इस एप के आने के बाद किसी भी नागरिक को सरकारी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब कोई भी जन सहायक हेल्प मी एप के माध्यम से सरकारी सेवाओं के लिए अपने मोबाइल से ही आवेदन कर सकता है। साथ ही ऐप से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ली जा सकती है।
उन्होंने बताया कि नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी। साथ ही 112 आपातकालीन सेवाएं, 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं जन सहायक एप पर उपलब्ध हैं। एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है, जिसका प्रयोग लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उठा सकते हैं।

फोटो कैप्शन 6.: डॉ. उपायुक्त मनोज कुमार

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है