उचाना खुर्द में सबसे उम्रदराज चंदगीराम के निधन पर शोक जताने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बुजुर्गों की सीख से समाज को मिलती है मजबूती : बीरेंद्र सिंह

abslm 17/04/2022 एस• के• मित्तल    

जींद,      पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की सीख से समाज को मजबूती दी जा सकती हैं। इसलिए परिवार के सदस्य अपने बुजुर्गों के तय सिद्धांतों पर अमल जरूर करें। बीरेंद्र सिंह ने ये वक्तव्य गांव उचाना खुर्द के सबसे उम्रदराज 102 वर्षीय चंदगीराम शर्मा के निधन पर शोक जताने के दौरान व्यक्त किये। उचाना खुर्द के पूर्व सरपंच चंदगीराम शर्मा के निधन पर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति परिवार ही नहीं, गांव-गुहांड का हितैषी हो, उसकी निश्चित तौर पर चहुंओर सराहना की जाती हैं। पंडित चंदगीराम ना केवल उचाना खुर्द बल्कि आस-पास के गांव में सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे। किसी समय सरपंच रहने के दौरान चंदगीराम ने निष्पक्ष तरीके से गांव में विकास कार्यों के लिए पैरवी की थी, वह मुझे आज भी याद हैं। ऐसे विरले ही लोग होते हैं जो अपना जीवन समाज के प्रति समर्पित करते हैं।

फोटो कैप्शन 5.: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह उचाना खुर्द में सबसे उम्रदराज चंदगीराम शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए। 


No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है