ABSLM 20/04/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, पुलिस बुधवार को प्रेजेंस डे के अवसर पर नगर के अनेक स्थानों पर नाके लगाकर तैनात रही। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष रूप से नगर के नहर पूल व खानसर चौंक पर नाके लगाए और वाहनों की धड़ाधड़ चैकिंग की। जिन वाहन चालकों के कागजातों में कमी मिली तो उनके चालाना किए गए। वैसे तो पुलिस पे्रजेंस डे मुख्य उद्देश सुबह 9 से सांय 3 बजे तक लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी को दर्शाना है और यह संदेश देना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा व किसी प्रकार की घटना को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क है लेकिन सफीदों पुलिस चालानिंग कार्रवाई में अधिक मशगुल दिखाई दी। चालानिंग कार्रवाई से जनता काफी हैरान व परेशान दिखाई दी। एक मोटरसाइकिल चालक युवक ने एक एएसआई पर उसकी बाईक की चाबी निकालने का आरोप लगाया। युवक का आरोप था कि पुलिस ने उसकी बाईक रूकवा ली और चाबी निकालकर खुद एएसआई उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गया। एएसआई ने भारी भरकम चालान काटने की बात कहते हुए उसे डराया-धमकाया। उसने बड़ी मुश्किल से एएसआई से बाईक की चाबी लेकर अपने कागजात दिखाए।
इस सारे मामले का सफीदों में एक छोटा सा वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं एएसआई रामफल का कहना है कि उन्होंने चाबी नहीं निकाली। यह युवक मोबाईल पर बात करता हुआ बाईक चला रहा था। उन्होंने इस युवक को रोका तो निर्धारित जगह बाईक ना खड़ी करके उनसे काफी दूर बाईक खड़ा कर दी। जब उसे कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह बाईक छोड़कर कहीं चला गया। वहीं सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि पुलिस को बाईक की चाबी निकालने का अधिकार तो नहीं है लेकिन मामले में असलियत क्या है उसकी वे जानकारी हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि सिटी थाना के ऐरिया में दो नाके लगाए गए है तथा पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद है। किसी के पास एक-आध कागजात कम है उसे भविष्य में कागजात पूरे रखने की बात समझाकर छोड़ा जा रहा है तथा जो बिना नंबर की प्लेट, ट्रिपल सवारी आदि के केस में चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में आपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस के साथ-साथ समाज के लोगों का भी अहम योगदान होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सतर्क रहकर अपने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना पुलिस को तत्काल देकर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है