बीएसएनएल की फाईबर व डिवाईस चोरी

abslm 27/04/2022 एस• के• मित्तल      

  


सफीदों,      सफीदों में बीएसएनएल की फाईबर केबल काटकर डिवाईस चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विभाग के एलसीओ संजीव कुमार ने सिटी थाना में शिकायत दी है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में विभाग के एलसीओ संजीव कुमार ने कहा कि 26 अपै्रल की रात को उसकी बीएसएनएल की फाइबर 15-20 जगह से काट दी और ओएनयू डिवाईस चोरी कर लिए गए। इस घटना में उसे 2 लाख रूपए का नुकसान पहुंचा है। उसने बताया कि इससे पहले भी कई बार उसकी फाईबर व डिवाइस किए गए हैं। केबल काटने व डिवाईस चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फूटेज में कई युवक केबल काटते व डिवाईस चोरी करते हुए दिख रहे हैं। संजीव कुमार ने पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है