ABSLM 26/05/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के हाट रोड़ स्थित एक तेल मील में रात्रि में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने करीब 45 कट्टे सरसों पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी एसएचओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मील के मालिक राजकुमार गोयल ने बताया कि वह हर रोज की भांति रात्रि को अपना मील बंद करके घर पर चला गया था। सुबह करीब 8 बजे मील में आया तो पाया कि मील के साईड की खिड़की में लगे लोहे के सरिए कटे हुए है। उसने मील का शट्टर खोलकर अंदर प्रवेश किया तो पाया कि वहां पर लगे सरसों के स्टेक से काफी कट्टे सरसों के गायब थे और आसपास काफी सरसों गिरी हुई थी। चोर खिड़की के रास्ते उसके करीब 40 से 45 कट्टे (20 किवंटल) सरसों के चोरी करके ले गए है। इस घटना में उसे करीब एक लाख पचास हजार रूपए का नुकसान पहुंचा है।
मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करके पीडि़त व्यापारी से जानकारी हासिल की। पुलिस ने व्यापारी राजकुमार गोयल से शिकायत प्राप्त करके अज्ञात के खिलाफ भादस की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार से अनेक व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मंडी में पिछले 4 दिन से लगातार चोरियां हो रही हैं।
इनका कहना था कि चोरी कि एक वारदात में तो चोरों को उन्होंने रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके नाम के साथ पुलिस को शिकायत दे दिए जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। थाना प्रभारी को व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि 2 दिन के भीतर ये चोरियां बरामद नहीं हुई तो वे सिटी थाना के सामने सड़क जाम कर देंगे।
फोटो कैप्शन 5.: सिटी थाना में शिकायत देने पहुंचे व्यापारी।
फोटो कैप्शन 6.: वह खिड़की जहां से सरसों निकाली गई।



No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है