AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज

abslm 25/05/2022 एस• के• मित्तल    

   

सफीदों,        सफीदों पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पुरा उलावटी धौलपुर (राजस्थान) निवासी राजमोहन ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ पिछले 7 महीने से शिव कालोनी सफीदों में किराए पर रह रहा है। 20 मई की सांय को जिस वक्त वह काम पर गया हुआ था, उस दौरान मेरी पत्नी नवल मेरे एक बच्चे को लेकर घर से गायब हो गई। मैने उसे अपने स्तर पर काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है