abslm 25/05/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव निमनाबाद में बाबा संत हजारा सिंह की बरसी पर आज 26 मई को मेले का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में गांव के गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। जिसमें रागी ते टाढी जत्थे गुरुवाणी का पाठ कर संगत को निहाल करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। यह जानकारी सतनाम सिंह व अजायब सिंह विर्क ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि पंजाब का मशहूर रागी ज्ञानी बलबीर सिंह पारस व भाई चानन सिंह गुरुवाणी का पाठ करेंगे। मेले के बाद गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है