जीनियस एजुकेशन इंस्टीट्यूट में मदर्स डे मनाया गया ।

abslm 8/5/2022



बाई पास रोड़ स्थित किशन कॉलोनी में जीनियस एजुकेशन इंस्टीट्यूट में मदर्स डे  धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया । डायरेक्टर कृष्णा दाधीच ने  बताया कि मदर्स डे कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की । इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया । इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत विद्यार्थियो ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया । छोटे छोटे बच्चों ने मां पर आधारित कविताओं का पाठ किया जिसमे भूमिका ने माई मदर माई लाइफ, अंकुर ने माई मदर इज माई एवरीथिंग, गोरांश ने प्यारी सबसे न्यारी मां ,सिद्धार्थ उदावत ने माई मदर इज द बेस्ट लक्ष्मण ने ओह गॉड थैंक यू सहित अनेक कविताएं प्रस्तुत की ।


प्रभात जोशी ने मदर्स डे पर मां के लिए सुंदर कार्ड बनाया। कार्यक्रम में अर्पिता ने तू कितनी अच्छी है, हेमंत ने बदली है दुनिया मां को मनाने, और बच्चो ने सामूहिक रूप से तेरी ऊंगली पकड़ के चला गाने पर जमकर नृत्य किया । छात्रा विजयलक्ष्मी के मार्मिक स्पीच ने सबका हृदय प्रेम और वात्सल्य से भर दिया । छात्र पियूष , मोहित, विकाश, तीर्थ आदि ने विभिन्न गाने गा कर माहौल को खुशनुमा बना दिया । कार्यक्रम का समापन बच्चो ने केक काट कर और मिठाई से उपस्थित माताओं का मुंह मीठा करा कर किया । इस अवसर पर सरोज देवी ,खालिदा, रेखा, चंद्रभागा, अंजू, वंदना , राधिका दाधीच, अनुराधा देवी, रूपाली शर्मा, सहित अनेक महिलाए उपस्थित थी ।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है