सिवानामाल हेड में मिला युवा का शव

ABSLM 23/05/2022  एस• के• मित्तल  

सफीदों, चार दिन पहले पश्चिमी यमुना नहर की बुटाना शाखा नहर में सींक गांव के समीप नहाते समय डूब गए उत्तर प्रदेश के युवक अजीम का शव इस नहर के सिवनामाल हेड से आज बरामद हुआ। पुलिस इसे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सफीदों के सिविल अस्पताल लेकर आई जहां ने इसे पीजीआई खानपुर के लिए रेफर कर दिया। अब इसका पोस्टमॉर्टम खानपुर पीजीआई में होगा। बता दें कि चार दिन पहले इस नहर में नहाने को उतरे दो युवक गहरे पानी व तेज बहाव के कारण डूब गए थे जिनमें अजीम के अलावा एक युवक का शव जिला सोनीपत के बरोदा गांव के समीप बरामद हुआ बताया गया है। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है