महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज

abslm 2/05/2022 एस• के• मित्तल  

    


सफीदों,      सफीदों पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में महिला के पिता जसवंत सिंह निवासी गांव पातडा (पटियाला) ने कहा कि मेरी लड़की अमनप्रीत कौर (27) की शादी 10 वर्ष पूर्व सफीदों उपमंडल के गांव मलिकपुर निवासी विक्रमजीत सिंह के साथ हुई थी। मेरी लड़की 30 अपै्रल की सुबह करीब 11 बजे किसी को बिना कुछ बताएं अपने ससुराल गांव मलिकपुर से चली गई। हमने अपने स्तर पर उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है