ABSLM 18/05/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर की सामाजिक संस्था उड़ान गु्रप की महिला विंग ने बुधवार को नगर के जींद रोड़ पर ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई ने की। इस मौके पर संस्था की महिला कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। अपने संबोधन में प्रधान ज्योति थनई ने कहा कि हाल के दिनों में गर्मी अपनी चरम पर है तथा इंसान को बेहाल कर दिया है। भयंकर गर्मी को देखते हुए संस्था ने यह छबील लगाने का कार्य किया है।
संस्था की महिलाओं ने सैंकड़ों राहगीरों को पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गर्मी में किसी की प्यास बुझाने से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है।
फोटो कैप्शन 4.: पानी की छबील लगाए हुए संस्था की महिलाएं।


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है