हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार मीणा दौड़ कर महिला सहित बच्चों को खींच कर बाहर निकाल लेता है जिसके कारण रेलवे सुरक्षा बल का नाम भी रोशन हुआ

 

abslm 28/05/2022 विक्रम सिंह चौहान


रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट जोधपुर पर तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार मीणा ने दिनांक 17 09 2019 को सवारी गाड़ी संख्या 22977 जयपुर जोधपुर एक्सप्रेस में ट्रेन एस्कॉर्टिंग ड्यूटी के दौरान मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के पश्चात एक महिला यात्री व उसके दो बच्चे सहित ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस जाती है जिसको देखकर हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार मीणा दौड़ कर महिला सहित बच्चों को खींच कर बाहर निकाल लेता है जिसके कारण रेलवे सुरक्षा बल का नाम भी रोशन  हुआ  जिस पर उनको 27 05 2022 को नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा प्रदत वर्ष 2019 के उत्तम जीवन रक्षक पदक को श्री अश्विनी कुमार वैष्णव रेल मंत्री द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसके तहत पदक स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया इस अवार्ड के तहत दी जाने वाली राशि ₹150000 पहले ही दे दी गई थी

आज दिनांक 28 05 2022 को जोधपुर पहुंचने पर श्री नारायण लाल स्टेशन डायरेक्टर श्री राजेंद्र चौधरी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जोधपुर श्री एलबी यादव निरीक्षक आसूचना शाखा रेलवे सुरक्षा बल जोधपुर आरपीएफ कांस्टेबल हेतराम मीणा जीआरपी स्टाफ व रेलवे कर्मचारियों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है