छात्रवृत्ति योजना का लाभ 1 जुलाई तक नहीं दिया गया तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

ABSLM 2/06/2022 एस• के• मित्तल     

सफीदों, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सफीदों में डा. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (डासफी) इकाई सफीदों ने अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्ग की 2014 के बाद से रुकी हुई छात्रवृति को लेकर नगर में रोष प्रदर्शन किया और राज्पाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सत्यवान मान को सौंपा। विद्यार्थियों के साथ आए संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जयदीप सिंहमार ने कहा कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में मिलने वाली सुविधाओं को सरकार बार-बार किसी न किसी कारण का बहाना बनाकर खत्म करना चाहती है। 

जिसकी वजह से विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृति योजना को पूरी तरह छात्रों तक नहीं पहुंचाया जा रहा। हरियाणा सरकार जानबूझकर एससी, एसटी व ओबीसी छात्रों को मिलने वाली हर सुविधा को खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 1 जुलाई तक सभी छात्र-छात्राओं की छात्रवत्ति खातों में नहीं डाली गई तो मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर रवि नागर, साहिल, शिवचरण, आशु पोरिया, गौरव, कुलदीप सोलंकी, विकास, पूनम, रिंकू, बंटी व  दीपक मौजूद थे।

 
फोटो कैप्शन 1.: ज्ञापन देने के लिए आए संगठन के छात्र-छात्राएं।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है