26 जुन को होगा आर्य समाज का मासिक सत्संग

 abslm 25/06/2022  एस• के • मित्तल 

     


सफीदों,आर्य समाज सफीदों का मासिक सत्संग आज 26 जुन रविवार को नगर के आर्य समाज मंदिर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आर्य समाज के प्रधान यादविंद्र बराड़ ने बताया कि इस समारोह में प्रात: 8 बजे विशाल हवन होगा और उसके उपरांत विद्वानों का उद्बोधन होगा। 

सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) से यहां पर पहुंचकर भजनोपदेशिका बहन संगीता आर्या अपने भजनों के माध्यम से आर्य समाज की अलख जगाएंगी। इसके साथ-साथ आर्य कन्या गुरूकुल पिल्लूखेड़ा के संचालक स्वामी धर्मदेव श्रद्धालुओं को पाखंड के खिलाफ जागृत करेंगे। उसके उपरांत विशाल ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस समारोह में ज्यादा से ज्यादा तादाद में भाग लेेकर पुण्य लाभ कमाएं। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है